रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। गृह मंत्रालय, भारत सरकार के आदेशानुसार तथा अमित कुमार, महानिरीक्षक सीमान्त रानीखेत के निर्देशन में दिनांक 01.12.2024 से सशस्त्र सीमा बल रानीखेत में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।

पखवाड़े का प्रारम्भ करते हुए अमित कुमार, महानिरीक्षक सीमान्त रानीखेत ने 01 दिसम्बर 2024 को सभी अधिकारियों और जवानों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

इस पखवाड़े के दौरान न केवल अपने सीमान्त मुख्यालय परिसर अपितु आसपास के स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तथा इस हेतु जनजागरण अभियान भी चलाया जाएगा।

मुख्यालय परिसर की स्वच्छता के उपरांत सशस्त्र सीमा बल के जवानों व अधिकारियों ने स्थानीय गनियाद्योली बाज़ार में 02 दिसम्बर 2024 को स्वच्छता अभियान चलाया

इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी अमित कुमार, उप कमांडेंट विकास कुमार, उप कमांडेंट कोमल चन्द्र जोशी सहित अधीनस्थ अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग तेज, 12वें दिन भी जारी रहा धरना; ढाई साल से शासन में लंबित पत्रावली पर उठाए सवाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.