ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। विगत दिनों नवाबी रोड स्थित आनंदपुरी फेज 01 वार्ड नम्बर 11 में कुमाऊं टेंट हाउस में लगी भीषण आग में हादसे का शिकार हुए तीनों मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने चार – चार लाख रुपए के आर्थिक मदद की घोषणा की है। 

दीपावली की रात को हल्द्वानी के कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने से टेंट हाउस में कार्यरत तीन श्रमिकों की आग में झुलसने से मौत हो गई थी।

जिस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से दिए जाने की घोषणा की है।

मृतकों में रोहित पुरी (25) निवासी मोहना गाँव नतौला धारी, कृष्णा कुमार (38) निवासी शिवनाथपुरा मालधन और रविन्द्र कुमार(27) निवासी गांधीनगर मालधन है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में यूथ कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, बिना चीनी की चाय पिलाकर जताया विरोध

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.