ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

अल्मोड़ा बस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं। बता दें कि आज सुबह गढ़वाल मोटर आनर्स की एक बस पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट से रामनगर आ रही थी। इसी दौरान खूपी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो कर गहरी खाई में जा गिरी। बस में 35 से 40 लोग सवार थे।

इस हादसे में 20 लोगों के मारे जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि पांच से सात शव बाहर निकाले जा चुके हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस के अदंर फंसे शवों को कटर से काट कर बाहर निकाला जा रहा है। मृतक के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख रुपए का मुआवजा मौके पर राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) सल्ट और रानीखेत पुलिस के अलावा प्रशासन की टीमें राहत व बचाव कार्य में लगी हुई हैं। उधर, सीएम धामी ने इस हादसे में आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को 1-1 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : धामी सरकार की योजना से बदली प्रशांत की राह, पर्यटन स्वरोजगार से बने आत्मनिर्भर

You missed

error: Content is protected !!