सीओ भवाली द्वारा किया गया नवनिर्मित थाना खनस्युं का अर्धवार्षिक निरीक्षण

जनता की समस्याओ का निस्तारण कर पुलिस व जनता के बीच दूरी को कम किया जा सकता है।

भीमताल/ओखलकांडा। आज  नितिन लोहानी  क्षेत्राधिकारी भवाली द्वारा नवनिर्मित थाना खनस्यूं का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।

 निरीक्षण के दौरान थाने के समस्त अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए मौजूदा शस्त्रों/आयुधो का जीपी लिस्ट से मिलान एवं सत्यापन किया गया।

    इस दौरान क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा थाने में नियुक्त कार्मिकों का सम्मेलन किया गया तथा ड्यूटी के दौरान आने वाली उनकी परेशानियां पूछ कर उनका निराकरण किया गया।

  सम्मेलन के दौरान थाने के कार्मिकों को स्थानीय जनता से आपसी सामंजस्य स्थापित कर पीड़ितो को जनहित में न्याय दिलाने जाने हेतु निर्देशित किया गया।

 इस बीच सीओ द्वारा खनस्यूं क्षेत्र के स्थानीय निवासियों के साथ गोष्टी आयोजित कर सभी को पुलिस के कार्यों में सहयोग करने एवं पुलिस से अपेक्षित सहयोग प्राप्त करने हेतु बताया गया।

इस दौरान उनके द्वारा स्थानीय नागरिकों को बढ़ते साइबर क्राइम से संबंधित टिप्स के बारे में जानकारी देते हुए उन्हे बचाव के उपायो से भी अवगत कराया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू पर आरोपों की लंबी फेहरिस्त, पुराने मामलों से फिर चर्चा में आए,कभी हत्या का मामला, कभी किडनी निकालने का आरोप;जानिए किन-किन आरोपों से जुड़ा है नाम
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.