ब्रेकिंग न्यूज़
रक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएंहल्द्वानी : गोरापड़ाव डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो और शातिर अभियुक्त गिरफ्तार; 1.40 लाख की लूटी नकदी, दो तमंचे और कार बरामदनैनीताल : राखी की डिलीवरी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने प्राइवेट कूरियर कंपनियों की चेकिंग के दिए निर्देश

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा वर्तमान में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत स्कूल, कॉलेजों एवं आमजनमानस को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।

 सुमित पांडेय पुलिस उपाधीक्षक भवाली/ऑप्स द्वारा ग्राफिक ऐरा कॉलेज भीमताल में जाकर छात्र-छात्राओं एवम स्टाफ को वर्तमान में बढ़ रहे साईबर अपराध की घटनाओं के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं समेत फैकल्टी को साइबर सिक्योरिटी के बारे में जागृत किया गया।
बताया कि समय रहते साइबर अपराध से किस तरह बचा जा सके इस उद्देश्य के जागरूकता अभियान चलाया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लगभग 400 से अधिक स्टूडेंट और फैकल्टी टीम प्रो0 ए0के0 नैर (रिटायर्ड कर्नल) डारेक्टर, डॉ0 राजेंद्र बिष्ट असिस्टेंट प्रोफेसर, श्रीमती निधि जोशी असिस्टेंट प्रोफेसर, श्री निशांत सुपरवाइजर ग्राफिक ऐरा मौजूद रहे।
उपस्थित सभी को साईबर खतरे से अवगत करते हुए साईबर सुरक्षा टिप्स साझा किये एवम साईबर क्राइम को लेकर सतर्क किया गया और इससे बचाव के उपाय साझा किए गए।
इस दौरान उन्हें फर्जी लॉन एप, वर्तमान मे प्रचलित साइबर अपराध, जॉब फ़्रॉड, सोशल मीडिया ठगी, सेक्सटॉर्शन, क्यूआर बेस्ड पेमेंट फ्रॉड, डिजिटल फुटप्रिंट, सोशल इंजीनियरिंग, साइबर बुलिंग, साइबर स्कैम, फर्जी बेबसाइट, साईट, एंटी वायरस और मालवेयर सॉफ्टवेयर जैसे संवेदनशील अपराधों के बारे में जानकारी साझा कर सतर्क किया गया।

इसके अलावा CO ऑप्स द्वारा ने उन्हें गुड साइबर सिक्योरिटी हैबिट प्रैक्टिस और साइबर सेफ्टी में जानकारी साझा की।
सभी को किसी भी तरह की साइबर अपराधों से सम्बंधित सूचना या अगर किसी के साथ भी ठगी हो जाती है तो तत्काल साईबर क्राइम हेल्प लाईन नम्बर 1930एवं नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करने हेतु बताया गया। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड पुलिस ऐप व https://cybercrime.gov.in/ के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करने हेतु बताया गया।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 28 अगस्त, 2026

You missed

error: Content is protected !!