ब्रेकिंग न्यूज़
रक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएंहल्द्वानी : गोरापड़ाव डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो और शातिर अभियुक्त गिरफ्तार; 1.40 लाख की लूटी नकदी, दो तमंचे और कार बरामदनैनीताल : राखी की डिलीवरी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने प्राइवेट कूरियर कंपनियों की चेकिंग के दिए निर्देश

हल्द्वानी। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष श्री सुरेश भट्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि पर मुखानी मंडल के बूथ संख्या 125 में आयोजित कार्यक्रम में श्री अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस मौके पर भट्ट ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र व जन कल्याण को समर्पित रहा और वह राजनीतिक सुचिता और आदर्श व्यक्तित्व व प्रेरक कविताओं के लिए सदैव हमारे लिए प्रेरणा रहेंगे।

कार्यक्रम में इस मौके पर जिला महामंत्री रंजन बर्गली, मंडल महामंत्री देवकी नंदन जोशी, मंडल उपाध्यक्ष अनुज भट्ट, महिला आयोग की सदस्य कंचन कश्यप, सुमित्रा प्रसाद, निर्मल बिष्ट, गोपाल रैकवाल शक्ति केंद्र संयोजक पुष्कर मेहरा, बूथ अध्यक्ष गोविंद जोशी, पीसी जोशी, गंगाधर तिवारी, दीपक जोशी, अतुल जोशी, सुमन खाती, ज्ञान सिंह नेगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  आउटसोर्स कर्मचारियों ने उठाई समान कार्य-समान वेतन की मांग, आंदोलन की चेतावनी

You missed

error: Content is protected !!