ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

उत्तराखंड में आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित समारोह में खेलों का शुभारंभ किया।

सीएम धामी ने पीएम का सिल्क्यारा पर लिखी किताब, शाल और उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी पहनाकर स्वागत किया।

पीएम मोदी जैसे स्टेडियम में पहुंचे तो लोगों में खास उत्साह नजर आया।

पीएम ने दर्शक दीर्घा से हाथ हिलाकर धन्यवाद किया। स्टेडियम में मोदी मोदी के नारे गूंजे। वहीं, जय श्री राम के नारे भी लगे।

इसके बाद शिव तांडव नृत्य से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उससे पहले मैं हिमालय हूं की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। हिमालय के वर्णन के बाद स्टेडियम के बीच बने हिमालय पर्वत पर लाइटिंग से शिव तांडव स्त्रोत हुआ।

मंच पर जाने से पहले पीएम मोदी एथलीट्स जसपाल राणा, मनीष रावत, बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन समेत 11 खिलाड़ियों से मिले।

महाराणा प्रताप स्टेडियम स्थित कार्यक्रम स्थल के बीच में 60 फीट ऊंची वीडियो वॉल बनी है, जिसके जरिए स्टेडियम के हर कोने से वीडियो शो देखा जा रहा है। वहीं, लेटर लाइट शो ने कार्यक्रम को और भी भव्य रूप दिया।

राष्ट्रीय खेलों के भव्य उद्घाटन समारोह में 25 हजार से ज्यादा लोग शिरकत करने पहुंचे हैं। मेजबान टीम से सबसे अधिक 1016 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।

जबकि देश के सबसे छोटे संघ राज्यक्षेत्र लक्षद्वीप से मात्र दो खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा होंगे।

खेलों में देश के 28 राज्य एवं विभिन्न केंद्र शासित प्रदेशों के 11340 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।

राष्ट्रीय खेलों में कई स्पर्धाएं रात में भी होंगी। एथलेटिक्स में सबसे अधिक 700 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें :  नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से तबाही, 359 लोगों की मौत; 288 भारतीय लापता, महाराजगंज-कुशीनगर में हाई अलर्ट

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.