ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा, लगातार पैदल गश्त और जागरूकता जारीहल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने गैंग से जुड़े होने के आरोपों को नकाराहल्द्वानी में प्राइवेट अस्पताल का गजब का कारनामा! आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज का भरोसा, फिर पोर्टल बंद बताकर लाखों की मांग का आरोप; जांच बैठते ही समझौते के प्रयास का दावाकालाढूंगी में युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय मंथन शिविर शुरू, 2027 की चुनावी रणनीति पर होगा गहन मंथनहल्द्वानी में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; साथी फरार, दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…

हल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने समस्त मण्डलवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में कहा कि होली केवल रंग और उल्लास का त्योहार ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है।

हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता, भाईचारे और एकता की भावना को सुदृढ़ बनाता है।

उन्होंने मण्डल के समस्त नागरिकों से अपील की कि होली का पर्व सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा सामाजिक मर्यादाओं का पूर्ण रूप से पालन करें।

आयुक्त कुमाऊँ मण्डल ने इस संबंध में मण्डल के सभी जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि जनपद स्तर पर संयुक्त रूप से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाए, ताकि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।

आयुक्त ने कहा कि होली का यह पावन पर्व मण्डल में समृद्धि और उन्नति के नए रंग लेकर आए तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और सफलता का संचार करे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : तल्ला रामगढ़ और झूतियां में क्षेत्रवासियों से मिले हरीश पनेरु, समस्याओं और विकास कार्यों पर किया संवाद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.