नैनीताल में आयोजित माता नंदा देवी को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र धार्मिक टिप्पणियां किये जाने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता नितिन कार्की ने जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र लिखा है।

पत्र में कहा गया है कि महोत्सव के दौरान निकली कदली दलों के नगर भ्रमण के दौरान का एक वीडियो एक सोशल साइट पर ‘शादाब नैनीताल’ आईडी से डाला गया है।

जिस पर ‘छपरियों के डैड’ आईडी से माता नंदा-सुनंदा के लिये अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की गयी है। इससे उनकी और पूरे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

इसलिये उन्होंने इस संवेदनशील विषय पर गंभीरता से कार्यवाही कर दोषी को दण्डित करने की मांग की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पीटीकुल कर्मचारियों ने सीखी एआई तकनीकें
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.