ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा, लगातार पैदल गश्त और जागरूकता जारीहल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने गैंग से जुड़े होने के आरोपों को नकाराहल्द्वानी में प्राइवेट अस्पताल का गजब का कारनामा! आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज का भरोसा, फिर पोर्टल बंद बताकर लाखों की मांग का आरोप; जांच बैठते ही समझौते के प्रयास का दावाकालाढूंगी में युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय मंथन शिविर शुरू, 2027 की चुनावी रणनीति पर होगा गहन मंथनहल्द्वानी में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; साथी फरार, दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने राज्य सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने कहा कि जब सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि गैस की कोई कमी नहीं है, तो फिर पहाड़ से लेकर मैदान तक आम जनता लंबी लाइनों में क्यों खड़ी दिखाई दे रही है।

मनोज शर्मा ने आरोप लगाया कि होटल, ढाबे और रोज़ कमाने-खाने वाले चाय-ठेली संचालकों को लंबे समय से कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिससे उनके सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि बुकिंग के नाम पर भी उपभोक्ताओं को उलझाया जा रहा है और एजेंसियों के चक्कर काटने के बावजूद लोगों को स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही।

उन्होंने कहा कि भीमताल जैसे पर्यटन आधारित क्षेत्र में सीजन के समय गैस की कमी छोटे कारोबारियों, होटल, रिजॉर्ट और होम-स्टे संचालकों के लिए गंभीर आर्थिक संकट पैदा कर रही है।

मनोज शर्मा ने सरकार से मांग की कि स्थिति सामान्य होने तक छोटे व्यापारियों को घरेलू गैस के इस्तेमाल की अस्थायी अनुमति दी जाए, ताकि उनका व्यवसाय पूरी तरह ठप न हो।

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि यदि सरकार के दावों के बावजूद बाजार में गैस उपलब्ध नहीं है, तो या तो कालाबाज़ारी बढ़ चुकी है या फिर प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह विफल हो गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी एसी कमरों में बैठकर जमीनी हालात से अनजान हैं, जबकि आम जनता त्योहार और शादी के सीजन में अपने जरूरी काम पूरे करने को लेकर परेशान है।

मनोज शर्मा ने सरकार से अपील की कि वह जनता को केवल टैक्स कलेक्शन का माध्यम न समझे, बल्कि संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी होकर गैस आपूर्ति व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त करे। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय मंथन शिविर शुरू, 2027 की चुनावी रणनीति पर होगा गहन मंथन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.