ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल। धारी, ओखलकांडा, भीमताल व रामगढ़ क्षेत्रों में बिजली लाइनों की खराब गुणवत्ता को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में विद्युत लाइनों की स्थिति बेहद दयनीय है और हल्की हवा या बारिश में ही लाइनें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं।

मनोज शर्मा ने आरोप लगाया कि मेंटेनेंस के नाम पर लगातार बजट आने के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कई जगह बिजली लाइनों को सहारा देने के लिए हरे पेड़ों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो सुरक्षा मानकों के विपरीत है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी फील्ड में उतरने के बजाय ठेकेदारों के भरोसे काम छोड़ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि ठेकेदारों के मजदूर मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं, जहां न तो कोई गुणवत्ता है और न ही कोई निर्धारित मानक। यदि पूरे निर्माण और रखरखाव का जिम्मा ठेकेदारों के हाथ में ही है, तो फिर विभाग की भूमिका पर सवाल खड़े होते हैं।

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि क्षेत्र में यदि एक तार भी टूट जाए, तो उसे जोड़ने में कई दिन नहीं बल्कि हफ्ते लग जाते हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि पूरे भीमताल विधानसभा क्षेत्र में बिजली लाइनों के निर्माण और रखरखाव में हो रहे कथित भ्रष्टाचार की न्यायिक जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदारों व अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इसके अलावा, हाल ही में हुई भारी बारिश, आंधी और तूफान से किसानों को हुए नुकसान का बाजार मूल्य के आधार पर तत्काल मुआवजा देने की भी मांग की गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट का आकस्मिक निधन, ‘कीवीमैन’ के रूप में बनाई थी खास पहचान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.