ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : सिद्धेश्वर मंदिर में रामलीला का भव्य शुभारंभ, प्रथम दिन हुआ नारद मोह का मंचनकुमाऊँ विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालयी टेबल टेनिस में एमबीपीजी हल्द्वानी का दबदबा, महिला और पुरुष दोनों वर्गों में जीती चैंपियनशिप“खतरा महसूस हो तो चुप न रहें, तुरंत 112 डायल करें”—SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का छात्राओं को सुरक्षा संदेश SP संचार श्री रेवाधर मठपाल के नेतृत्व में GGIC नैनीताल की छात्राओं को Dial-112 एवं SOS की दी गई जानकारी “नैनीताल पुलिस 24×7 आपके साथ है—निर्भीक होकर मदद मांगें।”नैनीताल दुग्ध समितियों में चुनाव संपन्न: 238 में निर्विरोध निर्वाचन, मुकेश बोरा 12वीं बार बने अध्यक्षखुर्पाताल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, आगामी चुनाव को लेकर बनी रणनीति; जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर

हल्द्वानी। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन में गणेश गोदियाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सरकार महिला सशक्तिकरण के नाम पर केवल दिखावा कर रही है और जमीनी स्तर पर ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस के सभी विधायक इस मांग को प्रमुखता से उठा रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मुद्दे पर ठोस निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में सड़क निर्माण को लेकर बवाल: बीजेपी नेता ने SDM की मौजूदगी में PWD अधिकारी के चेहरे पर पोती कालिख, वीडियो वायरल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.