ब्रेकिंग न्यूज़

 हल्द्वानी। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने हल्द्वानी में संयुक्त प्रेस वार्ता कर पार्टी नेतृत्व को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में किसी बाहरी या आयातित नेता को टिकट दिया गया तो कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

प्रेस वार्ता में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु, वरिष्ठ नेता केदार पलड़िया और राजेश बृजवासी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि पिछले दो–तीन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने भीमताल सीट पर बाहर से लाए गए नेताओं को टिकट दिया, जिसका परिणाम यह रहा कि पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता और स्थानीय नेता लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय हैं, लेकिन इसके बावजूद टिकट बाहरी लोगों को दे दिया जाता है। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है और संगठन को नुकसान होता है।

नेताओं ने पार्टी नेतृत्व से मांग की कि इस बार समय रहते भीमताल विधानसभा सीट से किसी स्थानीय, मजबूत, ईमानदार और जमीनी नेता को ही उम्मीदवार बनाया जाए, ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बड़ी जीत हासिल कर सके।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस बार भी किसी बाहरी या आयातित व्यक्ति को टिकट दिया गया तो कांग्रेस के मूल कार्यकर्ता इसका पुरजोर विरोध करेंगे।

नेताओं ने कहा कि पार्टी को जमीनी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए, तभी संगठन मजबूत होगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में नंदा देवी के डोले में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंज उठी सरोवर नगरी; नम आंखों से मां नंदा-सुनंदा को कैलाश के लिए दी विदाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.