ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

अल्मोड़ा। द्वाराहाट थाने में तैनात डीडीहाट निवासी कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव किराये के कमरे में मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम सलामी देकर शव उनके पैतृक गांव भेजा।

पिथौरागढ़ के डीडीहाट निवासी नवीन कन्याल (47) द्वाराहाट थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। बुधवार सुबह काफी देर बाद वह ड्यूटी में नहीं पहुंचे तो साथी उनके कमरे में पहुंचे।

भीतर से बंद दरवाजा नहीं खुला तो साथियों ने किसी तरह अंदर प्रवेश किया। कांस्टेबल अचेतावस्था में पड़ा हुआ मिला। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम किया गया।

पुलिस जवानों और अधिकारियों ने उसे अंतिम सलामी देते हुए शव उसके पैतृक गांव रवाना किया। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा कि फिलहाल कांस्टेबल की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

प्रथम दृष्टया दिल का दौरा मौत का कारण माना जा रहा है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा अपने दरबार में विराजमान, ब्रह्म मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा के बाद होंगे दर्शन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.