ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

रानीखेत। फर्जी तरीके से लोन बांटकर लोगों को चूना लगा चुके बैंक प्रबंधक की गाड़ी के आगे लेटकर पीड़ितों ने न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित लोग न्यायालय में पेशी के लिए पहुंचे बैंक प्रबंधक की गाड़ी के आगे लेट गए और जमकर हंगामा किया।

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक चौबटिया शाखा में कुछ समय पहले फर्जी तरीके से लोन बांटने का मामला सामने आया था। आरोप है कि बैंक प्रबंधक ने कमीशन लेकर लोगों को लोन बांटा।

पीड़ितों के खातों में तीन लाख का ऋण दर्ज है, जबकि उन्हें सिर्फ एक लाख रुपये दिए गए। आरोप है कि प्रबंधक कई पीड़ितों से ऋण के नाम पर मोटी कमाई कर गया।

जब एक लाख रुपये ऋण लेने पर पीड़ितों को तीन लाख रुपये जमा करने का नोटिस मिला तो मामले का खुलासा हुआ। जांच के बाद आरोप सच साबित होने पर बैंक प्रबंधक को निलंबित कर पीड़ितों की तहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

बुधवार को मामले में आरोपी प्रबंधक की न्यायालय में पेशी थी। जैसे ही पीड़ितों को उसके न्यायालय पहुंचने का पता चला तो पीड़ित मौके पर पहुंचे और उसकी कार के आगे लेटकर जमकर हंगामा काटा।

सभी उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाते रहे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों को किसी तरह समझाया, तब जाकर मामला शांत हुआ। पीड़ित आरोपी की कार के आगे से उठे और पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली।

सूचना मिली थी कि कुछ लोग आरोपी की कार के आगे लेटे हैं। टीम को मौके पर भेजा गया। उन्हें समझाते हुए मामला शांत किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामनगर में यूथ कांग्रेस के नेता की कार को घेरकर हमलावरों ने की मारपीट, हालत गंभीर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.