ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सरेआम बाइक और स्कूटी सवारों द्वारा युवती के अपहरण का प्रयास

हल्द्वानी। सरेआम एक युवती को अपनी बाइक की तरफ खींचने की कोशिश की गयी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक युवती तिकोनिया चौराहे से कैनाल रोड होते हुए हीरा विहार कॉलानी जा रही थी।

इस बीच दो बाइक और स्कूटी सवार युवती का पीछा करने लगे। इसी बीच एक युवक ने युवती को जबरदस्ती बाइक पर बैठाने की कोशिश की। युवती के विरोध करने पर बाइक सवार वहां से भाग गए। युवती द्वारा 112 पर कॉल कर इसकी जानकारी दी।

जैसे ही यह मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने कंट्रोल रूम में सीसीटीवी से जांच शुरू कर दी । अभी तक आरोपियों ही पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस का दावा है कि पूरे शहर के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा के ग्राम प्रधानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, नेटवर्क, ऑनलाइन हाजिरी और ग्राम पंचायतों के अधिकार बढ़ाने समेत उठाईं कई मांगें
error: Content is protected !!