ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

निर्दयी बेटे ने मां को बेरहमी से मार डाला, रात भर लाश के पास बैठा रहा

सुबह गांव की एक महिला दूध लेने के लिए आरोपी के घर पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

टिहरी गढ़वाल।  उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है।

यहां एक बेरहम बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या कर दी। शुक्रवार रात मां की हत्या करने के बाद बेटा पूरी रात मां के शव के पास ही बैठा रहा।

जब सुबह गांव की एक महिला दूध लेने के लिए आरोपी के घर पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला वहां से भागी और अन्य ग्रामीणों को इस बारे में बताया। ये पूरा मामले चंबा थाना क्षेत्र के स्वाडी गांव का है।

जानकारी के मुताबिक आकाश अपनी मां कमलेश के साथ स्वाडी गांव में ही रहता है। आकाश बेरोजगार है। शुक्रवार रात 11 बजे मां ने बेटे को नौकरी ढूंढ़ने के लिए कहा तो बेटे को गुस्सा आ गया।

इस दौरान गुस्से में आकर आकाश ने अपनी मां के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक आकाश ने ये बात किसी से नहीं बताई और पूरी रात मां के शव के पास ही बैठा रहा। सुबह जब गांव की ही एक महिला आकाश के घर दूध लेने पहुंची तो देखा कि कमलेश देवी मृत पड़ी हुई है।आकाश उसके शव के बैठा हुआ है।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।चंबा थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि हत्यारोपी आकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला का घर गांव से थोड़ा हटकर किनारे पर है, जिस कारण ग्रामीणों को रात में घटना का पता नहीं चल पाया। 

सुबह एक ग्रामीण महिला आकाश के घर दूध लेने के लिए पहुंची, तो उन्हें घटना के बारे में जानकारी मिली। आकाश के पिता रविंद्र प्रसाद देहरादून में कपड़े की दुकान में नौकरी करते हैं। आकाश की बहन की शादी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें :  खुर्पाताल के ग्रामीणों ने समाज कल्याण मंत्री खजान दास से रखीं क्षेत्र की समस्याएं

You missed

error: Content is protected !!