ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। नगर निगम द्वारा गौलापार स्थित टचिंग ग्राउंड में लगाया गया लिगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट फिलहाल बंद हो गया है, जिससे शहर के कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था पर संकट खड़ा हो गया है। प्लांट बंद होने के चलते अब रोजाना बड़ी मात्रा में कूड़ा डंप होना शुरू हो गया है।

दरअसल नगर निगम द्वारा कूड़ा निस्तारण को लेकर जो टेंडर जारी किए गए थे, उनके तहत 1 लाख 39 हजार टन लिगेसी कूड़े के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया था। इस कार्य के लिए दो मशीनों के माध्यम से प्रतिदिन कूड़े का निस्तारण किया जा रहा था और प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही थी।

लेकिन टेंडर अवधि पूरी होने के बाद कूड़ा निस्तारण का कार्य ठप पड़ गया है। इसका सीधा असर यह हुआ है कि अब प्रतिदिन लगभग ढाई लाख कूड़ा टचिंग ग्राउंड में डंप हो रहा है, जिससे पर्यावरण और स्वच्छता को लेकर चिंता बढ़ गई है।

इस संबंध में नगर आयुक्त ने बताया कि कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को जल्द पटरी पर लाने के लिए पुनः टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि लिगेसी प्लांट को फिर से संचालित किया जा सके।

नगर निगम की ओर से फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है, लेकिन जब तक टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक कूड़ा निस्तारण को लेकर स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी रह सकती है।

यह भी पढ़ें :  बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने पहुंचे सांसद अजय भट्ट, बोले—भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रासंगिक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.