ब्रेकिंग न्यूज़

जन स्वास्थ्य में आयुर्वेद की बड़ी भूमिका, हल्द्वानी में शुरू हुआ 50 बेड का आयुर्वेदिक अस्पताल
नैनीताल में आयुर्वेदिक इलाज का विस्तार, रोजाना 300 तक ओपीडी

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में आयुर्वेद के क्षेत्र में जन स्वास्थ्य को लेकर उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। वर्तमान समय में जिले भर में कुल 60 आयुर्वेदिक अस्पताल संचालित हो रहे हैं, जिनमें शत-प्रतिशत डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा का बेहतर लाभ मिल रहा है।
इसके साथ ही हल्द्वानी में 50 बेड का आधुनिक आयुर्वेदिक अस्पताल भी शुरू किया जा चुका है। इस अस्पताल में प्रतिदिन 250 से 300 मरीज ओपीडी सेवाओं का लाभ ले रहे हैं, जो आयुर्वेदिक उपचार के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह गुंज्याल ने बताया कि जिले के आयुर्वेदिक अस्पतालों में सामान्य इलाज के साथ-साथ पंचकर्म, मर्म चिकित्सा, अग्नि चिकित्सा, स्त्री रोग सहित विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध हैं। आधुनिक सुविधाओं के साथ आयुर्वेदिक उपचार पद्धति को और अधिक प्रभावी बनाया गया है।
डॉ. गुंज्याल ने आम जनता से अपील की कि वे आयुर्वेदिक उपचार पद्धति को अपनाएं, क्योंकि यह सुरक्षित, प्राकृतिक और दीर्घकालिक लाभ देने वाली चिकित्सा प्रणाली है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप: नैनीताल-अल्मोड़ा समेत कई जिलों में रेड अलर्ट, भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.