ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल/अल्मोड़ा। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) ने नैनीताल और अल्मोड़ा जनपद के पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजकर एक वेब न्यूज़ पोर्टल एवं उसके संचालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है।

यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी ने ई-मेल के माध्यम से नैनीताल जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि भूरारानी, रुद्रपुर निवासी भूपेश छिमवाल द्वारा सुनियोजित साजिश के तहत वेब न्यूज़ पोर्टल newsworld24india.com पर झूठे, मनगढ़ंत एवं मानहानिकारक आरोप प्रकाशित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इस अवैध प्रचार के माध्यम से संगठन और उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने, समाज में गलत अफवाहें फैलाने तथा संगठन के प्रति वैमनस्य और नफरत फैलाने का गंभीर अपराध किया गया है, जो साइबर अपराध की श्रेणी में आता है।

प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र में उल्लेख किया कि इस संबंध में उन्होंने 15 जनवरी को मुखानी (हल्द्वानी) थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु तहरीर दी थी, लेकिन अब तक पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

उन्होंने आरोपी के आपराधिक षड्यंत्र, तथ्यों के विरूपण, लोक शांति भंग करने के प्रयास और विधिक उल्लंघन को गंभीर बताते हुए भूपेश छिमवाल तथा संबंधित वेब न्यूज़ पोर्टल के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

इसी क्रम में यूनियन के प्रदेश महासचिव गोपालदत्त गुरूरानी ने भी ई-मेल के माध्यम से अल्मोड़ा के पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है।

पत्र में उन्होंने बताया कि उन्होंने 13 जनवरी को कोतवाली अल्मोड़ा में इस संबंध में तहरीर दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

उन्होंने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध शीघ्र एफआईआर दर्ज कर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

एनयूजे उत्तराखण्ड ने पुलिस प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

यह भी पढ़ें :  बिल्ड फॉर इंडिया 2.0: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में 24 घंटे का हैकाथॉन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.