नैनीताल नंदा देवी महोत्सव के पावन पर्व में मां नैना देवी मंदिर पर लगी भक्तों की भीड़

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। ब्रह्म मुहूर्त में प्राण पर प्रतिष्ठा के बाद मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों को भक्तजनों दर्शनों के लिए रख दिया गया था जिसके बाद भक्त जनों की भीड़ उमड़ पड़ी।

बीती रात्रि 12:00 बजे मां नंदा सुनंदा की मूर्ति बनाकर तैयार हो गई थी। 3:00 से आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने ब्रह्म मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद मूर्तियों को भक्तजनों के दर्शनों के लिए रख दिया।

जिसके बाद रात्रि 2:00 बजे से भक्तजनों का मंदिर आना शुरू हो गया था।

मां नंदा सुनंदा के दर्शन करने के लिए भक्त जनों की भीड़ जुट गई थी भक्त जनों ने इस दौरान मंदिर में माता के भजन प्रस्तुत किए।नंदा देवी महोत्सव के पावन पर्व पर मां नैना देवी मंदिर में लगी भक्तों की भीड़

मां नंदा सुनंदा के दर्शनों को भक्तों की कतार लग गई। भक्तों ने मां के दर्शन करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया।

महोत्सव का सीधा प्रसारण भी किया जा रहा था। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर में पुलिस बल को तैनात किया गया था।

नगर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से भी भक्तों ने आकर माता के दर्शन किए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में विजयदशमी पर मां दुर्गा को भावुक विदाई, सिंदूर खेला के साथ संपन्न हुआ दुर्गा महोत्सव

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.