सूर्या रोशनी लिमिटेड फैक्ट्री में हाइड्रोजन सिलेंडर बॉयलर फटने से फैक्ट्री में काम कर रहे एक श्रमिक की मौत, कई श्रमिक घायल

ऊधमसिंह नगर/ काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित सूर्या रोशनी लिमिटेड फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक जोरदार धमाका होने से पूरी फैक्ट्री परिसर समेत आस-पास का इलाका दहल उठा।

बताया यह जा रहा है कि फैक्ट्री में हाइड्रोजन सिलेंडर बॉयलर फटने से फैक्ट्री में काम कर रहे एक श्रमिक की मौत हो गई। जबकि कई श्रमिक घायल हो गए है।

जानकारी के अनुसार काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित सूर्या रोशनी लिमिटेड में दोपहर लगभग 12 बजे एक जोरदार धमाके के साथ बॉयलर फट गया। जिसकी चपेट में आए हाइड्रोजन सिलेंडर भी फट गया और देखते ही देखते फैक्ट्री में चीख पुकार मच गई।

आनन फानन फैक्ट्री स्टाफ ने फैक्ट्री से सभी कर्मचारियों को फैक्ट्री से बाहर निकाला। और फैक्ट्री को सील कर दिया।

जिसके बाद घायलों को काशीपुर के निजी अस्पताल में लाया गया है यहां लगभग एक दर्जन घायलों में एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं अन्य लोग भी घायल है।

इस दौरान कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बातचीत में कहा कि जब वह फैक्ट्री में काम कर रहे थे तब अचानक जोरदार ब्लास्ट हुआ। जिसके बाद वह फैक्ट्री में ही बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में होश आया।

वहीं अस्पताल के मुख्य चिकित्सक अशोक गहलोत ने बताया कि अस्पताल में भर्ती श्रमिकों को बेहतर इलाज दिया जा रहा है। लेकिन एक श्रमिक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

वही सूचना पर काशीपुर अस्पताल पहुंचे सीएमओ ने बताया कि घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उनके इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट की जांच कराई जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में विजयदशमी पर मां दुर्गा को भावुक विदाई, सिंदूर खेला के साथ संपन्न हुआ दुर्गा महोत्सव

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.