ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक की मौजूदगी में शिक्षा निदेशालय में तोड़फोड़, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमला

देहरादून। नानुरखेड़ा शिक्षा निदेशालय में उस समय अफरातफरी मच गई, जब अशासकीय विद्यालयों से जुड़े एक विवाद के दौरान प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में निदेशक के चेहरे और सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनका चश्मा भी टूट गया।
जानकारी के अनुसार, अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से जुड़े कुछ प्रतिनिधि अपनी मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय पहुंचे थे।

इसी दौरान निदेशालय के कार्मिकों और प्रबंधन पक्ष के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते तीखे विवाद में बदल गई। विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हमला कर दिया।
घटना के समय उमेश शर्मा काऊ भी मौके पर मौजूद बताए जा रहे हैं। बताया गया कि वे ही अशासकीय विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों को लेकर निदेशालय पहुंचे थे।

हमले के बाद घायल निदेशक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। घटना के बाद शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है और सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है।
निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने मीडिया को बताया कि रायपुर ब्लॉक के अस्थल प्राथमिक विद्यालय के नाम परिवर्तन को लेकर विधायक और उनके समर्थक आए थे।

उन्हें स्पष्ट कर दिया गया था कि इस संबंध में प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा जा चुका है। इसी बात को लेकर बहस बढ़ी और हाथापाई की स्थिति बन गई।

उन्होंने कहा कि विधायक भी मौके पर हंगामा कर रहे थे और पूरे मामले में पुलिस को शिकायत दी जा रही है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत सख्त: प्लॉट विवाद में लौटाए ₹5 लाख, लिव-इन मामले में तीन माह में ₹7 लाख लौटाने के निर्देश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.