ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की माँग की

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र के हरिनगर,कृष्णापुर, दुर्गापुर और सिपाहीधारा क्षेत्र में इन दिनों गुलदार का आंतक बना हुआ है।जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

आये दिन गुलदार क्षेत्र में कुत्ते बिल्लियों का शिकार कर रहा है।जिस कारण क्षेत्र के लोगों को भी जान भी ख़तरा बना हुआ है।
लोगों की सुरक्षा के लिए गुरुवार को तल्लीताल व्यापार मंडल उपाध्यक्ष ममता जोशी व क्षेत्रवासीयो ने प्रभागीय वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की माँग की है।
प्रभागीय वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी का कहना है कि क्षेत्र में जल्द गस्त करवाकर जाँच की जाएगी।जिसके बाद पिंजरा लगवाया जाएगा।

कुछ दिन पहले मल्लीताल धूप कोठी क्षेत्र में भी गुलदार सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ बता दे की घर लोग नीचे आग सेख रहे थे और ऊपर तेंदुआ बिल्ली को दबोचने के लिए आ रहा था तभी अचानक बिल्ली तेंदुए के चुगल से से निकलकर भाग निकली जब घर के लोगों ने बिल्ली की आवाज सुनी तो सीसीटीवी कैमरा देखा तो घरवाले वीडियो देखकर दंग रह गए ।

तेंदुआ बिल्ली क़ो मारने करने के लिए पहुंचा था उसके बाद बिल्ली तेंदुए मुह से निकाल कर से भाग निकली और तेंदुआ ऊपर की तरफ जंगल की ओर चला गया।

घर के और आसपास के रह रहे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। तेंदूए कुत्तों बिल्लियों का शिकार करने के लिए रिहायशी क्षेत्र की ओर बढ़ रहे हैं

तेंदूए का वीडियो देख सकते है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रिश्वतखोरी मामले में फरार CGST एडिशनल कमिश्नर गिरफ्तार, CBI ने उत्तराखंड से दबोचा; 40 लाख की रिश्वत का आरोप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.