ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी में छाया घना कोहरा : 14 जनवरी का दिन हल्द्वानी वासियों के लिए राहत भरा रहा। जिसने कई दिनों के कोहरे से निजात दिलाई और मकर संक्रांति के दिन हल्द्वानी में लोगों ने धूप का आनंद लिया, जैसे ही शाम ढली कोहरे ने हल्द्वानी को अपने आगोश में समा लिया। आज सुबह से ही हल्द्वानी में घना कोहरा छाया हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में 17 जनवरी तक घना कोहरा परेशान करेगा। वहीं पहाड़ी जिलों में पाला मुश्किलें पैदा करेगा। मौसम विभाग ने इसके मद्देनजर 17 जनवरी तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

 17 और 18 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश के आसार हैं। तीन हजार मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी पूर्वानुमान है।

मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि मैदानों में कोहरे की वजह से सर्दी ज्यादा रहेगी और तापमान नीचे गिरेगा। वहीं पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने से सड़कों पर फिसलन हो सकती है। लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा सुबह और शाम के समय रह सकता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  महंगाई के खिलाफ नैनीताल में महिलाओं का प्रदर्शन, भोजनमाताओं ने उठाई आवाज; कहा- कम आमदनी में घर चलाना मुश्किल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.