ब्रेकिंग न्यूज़
रक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएंहल्द्वानी : गोरापड़ाव डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो और शातिर अभियुक्त गिरफ्तार; 1.40 लाख की लूटी नकदी, दो तमंचे और कार बरामदनैनीताल : राखी की डिलीवरी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने प्राइवेट कूरियर कंपनियों की चेकिंग के दिए निर्देशनेपाल-तिब्बत सीमा पर फिर मंडराया बड़ा खतरा, मलबे से बनी झील ओवरफ्लो; तिब्बत में बांध टूटा

लगातार धरना-प्रदर्शन और जनआंदोलन के बाद डॉ. अंकिता चौहान ने संभाला कार्यभार, महिलाओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में महिला चिकित्सक की नियुक्ति के साथ क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। शुक्रवार को डॉ. अंकिता चौहान ने सीएचसी कालाढूंगी में अपना कार्यभार ग्रहण किया। महिला डॉक्टर की तैनाती से क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं में खुशी की लहर है।

गौरतलब है कि कालाढूंगी में लंबे समय से महिला चिकित्सक की नियुक्ति की मांग उठाई जा रही थी। इस मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मयंक गुप्ता, सरताज फारूखी तथा अन्य स्थानीय नागरिक लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।

हाल ही में उन्होंने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए मिठाई बांटकर अनोखे अंदाज में विरोध भी दर्ज कराया था। इस जनआंदोलन को स्थानीय स्तर पर व्यापक समर्थन मिला और इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया।

लगातार जनदबाव और स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत तथा स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट के प्रयासों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की नियुक्ति संभव हो सकी।

शुक्रवार को डॉ. अंकिता चौहान ने विधिवत अपना कार्यभार संभाल लिया।

महिला डॉक्टर की नियुक्ति पर सामाजिक कार्यकर्ता सरताज फारूखी, मयंक गुप्ता और विशाल सैनी ने विधायक बंशीधर भगत तथा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि कालाढूंगी की महिलाओं को लंबे समय से महिला चिकित्सक के अभाव में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब महिला डॉक्टर की उपलब्धता से गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और अन्य महिला मरीजों को बेहतर एवं सहज स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक चिकित्सकीय संसाधनों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति कर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

महिला चिकित्सक की नियुक्ति को क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर के तीन वाहन कुर्क

You missed

error: Content is protected !!