ब्रेकिंग न्यूज़

सांसद अजय भट्ट ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी में देवभूमि क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 का भव्य शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर नैनीताल-उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट और हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई।

प्रतियोगिता के पहले दिन पिथौरागढ़ और कोटाबाग की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख कोटाबाग दीपाली कन्याल, स्वर्गीय बलवंत सिंह कन्याल की माता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें नशे और गलत गतिविधियों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार खेलों के विकास को लेकर गंभीर है और उत्तराखंड में कई मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जा चुका है, साथ ही भविष्य में भी खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि कालाढूंगी में रुके हुए मिनी स्टेडियम के कार्य को भी जल्द पूरा कराया जाएगा।

आयोजक रवि कन्याल ने बताया कि यह क्रिकेट प्रतियोगिता पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय बलवंत सिंह कन्याल की स्मृति में आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित करना है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल, नैनीताल को मिला नया एएसपी हल्द्वानी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.