ब्रेकिंग न्यूज़
भारी बारिश से भीमताल विधानसभा में भारी तबाही, कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मांगा आपदा राहत पैकेजहल्द्वानी: गन्ने के खेतों में छिपा तेंदुआ, बेरीपड़ाव क्षेत्र में दहशत; ड्रोन से सर्च के बाद भी नहीं आया पकड़ में, रातभर गश्त करेगी वन विभाग की टीम, वीडियो…सेंट जॉन्स स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मनहल्द्वानी में यूजीसी के प्रस्तावित कानून के विरोध में स्वर्ण एकता मंच का प्रदर्शन, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर फूंके प्रतीकात्मक पुतलेनैनीताल–ज्योलीकोट मार्ग पर भारी मलबा, पुलिस की तत्परता से समय रहते बहाल हुआ यातायात; बड़ा जाम टला

धामी सरकार के कौशल विकास प्रयासों को मिली मजबूती — नैनीताल में 31 दिवसीय प्रशिक्षण से युवाओं को स्वरोजगार की राह

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास लगातार सफल साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में आरसेटी कुंवरपुर, हल्द्वानी (जनपद नैनीताल) में आयोजित 31 दिवसीय टेलर-वूमेन गारमेंट्स (महिला वस्त्र निर्माण) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद नैनीताल के विभिन्न विकासखंडों एवं क्षेत्रों से 33 युवक-युवतियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को महिला परिधानों के निर्माण की तकनीकी जानकारी के साथ-साथ स्वरोजगार स्थापित करने से जुड़े व्यावहारिक कौशल भी सिखाए गए।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि सहायक परियोजना निदेशक चंदा फर्त्याल ने प्रशिक्षुओं से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किए गए परिधानों की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उनके कार्य की सराहना की तथा इसे स्वरोजगार के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने संस्थान को निर्देशित किया कि सभी प्रशिक्षणार्थियों का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें रोजगार एवं उद्यम स्थापना में आवश्यक सहयोग मिल सके।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आत्मविश्वास विकास, सफल उद्यमिता के गुण, सकारात्मक सोच, सफल उद्यमियों के अनुभवों से सीखने के अवसर तथा बैंकिंग एवं वित्तीय साक्षरता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की गईं।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्यमंत्री धामी की कौशल विकास, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ है। आने वाले समय में यह पहल युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्र

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.