ब्रेकिंग न्यूज़

 हाईकोर्ट की एक बेंच आईडीपीएल ऋषिकेश में स्थापित करने की बात पर अधिवक्ताओं में नाराजगी, बताया अव्यवहारिक,आदेश को वापस लेने का आग्रह

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

हल्द्वानी। बीते दिवस हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी एवं न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने हाईकोर्ट की एक बेंच आईडीपीएल ऋषिकेश में स्थापित करने के लिए जगह परीक्षण करने का मौखिक आदेश दिया था जिसे लेकर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने नाराजगी जताई थी।

बड़ी संख्या में अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत के नेतृत्व में मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट में पहुंचे थे और उन्होंने हाईकोर्ट की बेंच की ऋषिकेश में स्थापना करने को अव्यवहारिक बताते हुए इस आदेश को वापस लेने का आग्रह किया था।

जिस पर मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल ने अधिवक्ताओं का पक्ष सुनते हुए कहा था कि एसोसिएशन हाईकोर्ट के लिए ऐसा उचित स्थान बताएं।

जहां 50 साल बाद भी विस्तार की गुंजाइश हो और नई पीढ़ी के अधिवक्ताओं के साथ-साथ वादकारियों न्यायिक अधिकारियों कर्मचारियों व अन्य पक्षों को सुविधा बनी रहे।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने इस मामले में अधिवक्ताओं की आम सभा बुलाकर आम राय बनाने को कहा है।

वहीं पूर्व दर्जा राज्यामंत्री ललित जोशी भी अधिवक्ताओं के साथ इस पूरे मामले में सामने उतरे हैं और कहा कि सरकार की अर्कमण्यता है जो कि स्पष्ट नीति नहीं बना पा रही है।

बार-बार बेवकूफ बनाने का कार्य कर रही है कहा कि हाईकोर्ट को नैनीताल जिले में ही रखना चाहिए और एक ही बैंच होनी चाहिए ताकि लोगों को यहां वहां न भटकना पड़े वही इस पूरे मामले में अधिवक्ताओं ने भी अपनी राय रखी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : बेतरतीब कट ने फिर ली एक जान: गलत दिशा से आए वाहन की टक्कर में बाइक सवार की मौत, मासूम बेटा हुआ अनाथ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.