ब्रेकिंग न्यूज़

 नैनीताल। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सरना ग्राम देवनगर में 30 दिसम्बर शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे से साप्ताहिक भ्रमण कैम्प के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण, पर्यटन,कृषि, उद्यान,पशुपालन के कार्याें के निरीक्षण के साथ ही जन-समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। 

अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान ने बताया 30 दिसम्बर शनिवार पूर्वह्न 11 बजे से साप्ताहिक भ्रमण कैम्प में जन समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कैम्प में राजस्व विभाग द्वारा तहसील के समस्त कार्य, खतौनी की सत्यापित प्रति, आधार कार्ड बनाने के साथ उत्तराधिकार के प्रकरणों का निस्तारण किया जायेगा।

चिकित्सा विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी तथा गर्भवती महिलाओं का चेकअप किया जायेगा। कृषि व उद्यान विभाग द्वारा एसएचजी बीज, पौध किट वितरण के साथ ही प्रगतिशील किसानों के साथ चर्चा की जायेगी।

समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न पेंशन योजनाओं का निस्तारण किया जायेगा। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की चर्चा की जायेगा साथ ही जल संस्थान व विद्युत विभाग द्वारा जल/विद्युत बिलों की आपत्तियों का निस्तारण किया जायेगा।

      उन्होंने बताया कि साप्ताहिक भ्रमण कैम्प के लिए उपजिलाधिकारी धारी एवं जिला विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्होंने नामित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये है कि स्थानीय निवासियों के साथ समन्वय करते हुये कैम्प की सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करेंगे।   

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, चुनाव आयुक्त को लेकर बयानबाजी पर बोले—हर प्रक्रिया का अपना प्रोसीजर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.