ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत मुखानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे जिलाबदर अपराधी तपन दास को 20 अवैध नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 22 जून की शाम मुखानी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कमलुवागांजा रोड स्थित स्टील फैक्ट्री के पास एक संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 20 अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय तपन दास पुत्र विनोद दास निवासी गणपति विहार, कमलुवागांजा रोड, हरिपुर नायक, मुखानी के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 89/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार तपन दास एक शातिर एवं आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है और जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल द्वारा उसे जिलाबदर भी किया गया था। इसके बावजूद वह क्षेत्र में सक्रिय रहकर अवैध नशे के कारोबार में लिप्त था।

आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : आबादी क्षेत्र में कबाड़ की दुकानों पर नगर निगम सख्त, शहर से बाहर शिफ्ट करने की तैयारी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.