ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। बाल स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए डॉ. ऋतु रखोलिया ने पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी एंड डेवलपमेंट (बाल तंत्रिका विज्ञान एवं विकास) में 12 माह का दूरस्थ शिक्षा आधारित फैलोशिप कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है।

यह फैलोशिप कार्यक्रम इमरजेंसी क्राइसिस मैनेजमेंट सॉल्यूशंस द्वारा आयोजित किया गया था, जिसे International Accreditation Organization (IAO) से मान्यता प्राप्त है। कार्यक्रम को StatPearls (अमेरिका) और LearnEM (ऑस्ट्रेलिया) का संयुक्त शैक्षणिक सहयोग प्राप्त था।

फैलोशिप के सफल समापन पर डॉ. ऋतु रखोलिया को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके पेशेवर ज्ञान और कौशल में वृद्धि होगी, बल्कि बाल तंत्रिका विज्ञान एवं विकास संबंधी समस्याओं से जूझ रहे बच्चों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।

डॉ. रखोलिया की इस उपलब्धि पर चिकित्सा जगत एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्मान
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.