ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमे पर हल्द्वानी में नया विवाद, वाल्मीकि समाज ने उठाए शिकायतकर्ता की पहचान पर सवालहल्द्वानी : कांग्रेस के सीएम आवास कूच के विरोध में भाजपा का सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना, अनुसूचित समाज के सम्मान का मुद्दा उठायानैनीताल : ज्योलीकोट में दूषित पानी से दो मौतों के बाद भी सिस्टम बेपरवाह, 400 से ज्यादा लोग बीमार; इलाज पर लाखों खर्च, ग्रामीणों में भारी आक्रोशनैनीताल : ज्योलीकोट में जलजनित बीमारी का कहर: 16 वर्षीय इकलौते बेटे और दो बच्चियों की मां की मौत, पीलिया-डायरिया के बढ़ते मामलों से दहशतउत्तराखंड में मॉनसून का रौद्र रूप बरकरार: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर में स्कूल बंद, चमोली में बर्फबारी और 19 सड़कें ठप

नैनीताल में डॉo सुशीला साह मेमोरियल सुगम संगीत एवं लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ 

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। शारदा संघ एवं युगमंच की पहल पर गत दिवस से शारदा संघ के सभागार में डॉo सुशीला साह मेमोरियल सुगम संगीत एवं लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।  

दो दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रभा शाह का स्वागत शारदा संघ के उपाध्यक्ष चन्द्र लाल शाह एवं युगमंच के संरक्षक डी के शर्मा द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ शारदा संघ के महासचिव घनश्याम लाल साह एवं युगमंच के अध्यक्ष जहूर आलम द्वारा किया गया। इस अवसर पर मोहन चंद्र जोशी, नवीन बेगाना, भास्कर बिष्ट, मुन्नी बानो, कौशल शाह, विमल साह आदि संगीत प्रेमी उपस्थित थे।

आयोजन को सफल बनाने में सहित शारदा संघ कार्यकारिणी के राजेश साह, हर्षवंदन भट्ट, दीपक साह, रोहित साह, राजीव मल्होत्रा, सहित हेमंत साह, रफत आलम, कनिका रावत आदि सहयोग कर रहे हैं।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के रूप मे डी एस बी के संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोo गगन दीप ओठी एवं गायन विभाग के डॉo अलंकार महतोलिया द्वारा योगदान दिया गया। 

प्रस्तुति के दौरान संगीत पक्ष में नवीन बेगाना, हेम शंकर, अमन महाजन, गौरव आर्या आदि द्वारा योगदान दिया गया। 

संचालन जहूर आलम और हिमांशु पांडे द्वारा किया गया, जबकि टाइम कीपर के रूप मे जय जोशी द्वारा योगदान दिया गया। 

प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर एवं सीनियर वर्ग की लोकगीत प्रतियोगिता संपन्न हुई जबकि दूसरे दिन सुगम संगीत की प्रतियोगिता में 40 प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियां दी। 

प्रतियोगिता के दूसरे दिन भूमिका बुधलाकोटी, अवर्णिका जोशी, लावण्या साह, सिद्धि वर्मा, भव्या, रूही, काव्या, ऋषभ, प्रणव, भूमिका, एंजेला, दीपिका, प्रियंका, कविता, हर्षिता, दिव्यांशी, सार्थक पांडे सहित आदि ने सुंदर प्रस्तुतियां दी।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में कुदरत का रौद्र रूप: मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल, नदियां उफान पर; नैनीताल समेत कई जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट और स्कूल बंद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.