ब्रेकिंग न्यूज़
प्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

नैनीताल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत जनपद नैनीताल की प्रारूप फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली प्रकाशित कर दी गई है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मतदाताओं से अपील की है कि यदि उनके नाम, पता, आयु, फोटो अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है या किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं है, तो वे निर्धारित अवधि के भीतर दावा एवं आपत्ति दर्ज कराकर आवश्यक संशोधन अवश्य कराएं।

जिलाधिकारी ने बताया कि 14 जुलाई 2026 को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में जनपद की छह विधानसभा सीटों—लालकुआं, भीमताल, नैनीताल (अ.जा.), हल्द्वानी, कालाढूंगी और रामनगर—के कुल 6,93,325 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान गणना प्रपत्रों का 90.61 प्रतिशत डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। वहीं 71,810 मतदाता (9.39 प्रतिशत) ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जिनके गणना प्रपत्र उपलब्ध नहीं हो सके या जिन्हें अनकलेक्टेबल (ASDD) श्रेणी में रखा गया। इन सभी मामलों का नियमानुसार सत्यापन किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने आधुनिक तकनीक के माध्यम से मतदाता सूची में 1,88,054 संभावित विसंगतियां भी चिन्हित की हैं। इन सभी मामलों में संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) द्वारा नोटिस जारी कर जांच एवं सुनवाई की जाएगी, ताकि अंतिम सूची पूरी तरह त्रुटिरहित तैयार की जा सके।

उन्होंने बताया कि 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। सभी आवेदनों के निस्तारण के बाद 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

मतदाता अपने नाम को जोड़ने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा नाम, पता, आयु, फोटो या अन्य विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल ताइक्वांडो क्लब की विशाखा राजपूत ने जीता गोल्ड, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

You missed

error: Content is protected !!