देर रात माल रोड पर शराबी होटल गाइड ने पर्यटक गाड़ी को किनारे करने के नाम पर किनारे पर खड़ी दूसरी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दी

रिपोर्टर-  गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल।  एक शराबी होटल गाइड ने पर्यटक की गाड़ी को सड़क किनारे पार्क करने के नाम पर दूसरी खड़ी एस.यू.वी.500 गाड़ी से टकरा दिया।

इस टक्कर से दोनों गाड़ियों के साथ दूकान का शटर भी श्रतिग्रस्त हो गया। अब तीनों लोग होटल गाइड से नुकसान की भरपाई करने की मांग कर रहे हैं।

       नैनीताल की मॉल रोड में दिल्ली का एक पर्यटक देररात पहुंचा और एक होटल गाइड के कहने पर उसने लाइब्रेरी के समीप मल्लीताल में एक कमरा किराए पर ले लिया।

पर्यटक की गाड़ी रात में सार्वजनिक फ्लैट्स पार्किंग की जगह मॉल रोड में ही किनारे पार्क करने के नाम पर शराबी गाइड ने कार की चाबी ले ली और उसे सेंट्रल होटल के नीचे खड़ा करने लगा।

शराबी गाइड ने सफेद हुंडई ग्रैंड आई10 संख्या डी.एल.5 सी.यू.6311 को जैसे ही आगे बढ़ाया वो सीधे जाकर एक अन्य काली एस.यू.वी.500 से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि एस.यू.वी.500 दोनों के फोर्स से दुकान के शटर में जा टकराई, जिससे शटर भी श्रतिग्रस्त हो गया।

अब दुकानदार और दोनों गाड़ी स्वामियों ने शराबी गाइड को गाड़ियां और दुकान का शटर ठीक कराने के लिए दबाव दे रखा है। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : NSA अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट का हमला
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.