हल्द्वानी। एक तरफ चिलचिलाती गर्मी और दूसरी ओर बढ़ती बिजली की मांग को लेकर आखिरकार ऊर्जा निगम ने शहर के तीन उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि कर उन्हें अपग्रेड कर दिया है।

ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता नवीन मिश्रा ने बताया कि नगर और ग्रामीण खंड के तीन उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि करने का काम पूरा कर लिया गया है। 132 केवी उपकेंद्र काठगोदाम में पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता 10 एमवीए से बढ़ाकर 12.5 एमवीए कर दिया गया है।जिससे विद्युत आपूर्ति पहले से बेहतर होगी।

 कमलुवागांजा में एक अतिरिक्त 12.5 एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है जबकि केडी चौराहा, फूलचौड़ और टीपी नगर में स्थापित 12.5 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर को भी अपग्रेड कर दिया गया है।

आपको बता दें कि इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा 28 प्रतिशत बिजली की मांग बड़ी है। वहीं निगम ने 14 बिजली घरों के लिए नए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं जिससे लाइनों में फाल्ट आने पर जनता तुरंत अपनी शिकायत दर्ज करा सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में किसान हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं: कार्तिक उपाध्याय

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.