ब्रेकिंग न्यूज़
गोला नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी; पहचान के लिए पुलिस ने जारी किया हुलियाज्योलीकोट में दूषित पानी से पीलिया संकट पर प्रशासन सख्त: एडीएम सौरभ असवाल ने प्रदूषित जलस्रोत बंद करने के दिए निर्देश, ब्लॉक प्रमुख बोले—“तीन जानें गईं, अब चुप नहीं बैठेंगे”हल्द्वानी : सड़क पर हुड़दंग, गुंडागर्दी, मनमानी और अराजकता करने वालों पर SSP  मंजूनाथ टी सी का शिकंजाडीएसबी कॉलेज के पूर्व अध्यापक व शोधार्थी प्रो. अरुण कुमार मित्तल का निधन, 73 वर्ष की आयु में लखनऊ में ली अंतिम सांसUGB Champions League T20 में दिख रहा खेल भावना और टीमवर्क का उत्साह, स्वस्थ जीवनशैली का भी दिया जा रहा संदेश

कथित तौर पर चाकू गोद कर 17 वर्षीय दो लड़कों की हत्या कर दी गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली। कथित तौर पर चाकू गोद कर 17 वर्षीय दो लड़कों की हत्या कर दी गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना बुधवार को टिगरी इलाके में हुई और पीड़ितों की पहचान फिरोज, आसिफ और सलमान के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने कहा कि जब वे संगम विहार इलाके में सी-ब्लॉक पर खड़े थे तब लगभग सात लोगों ने चाकुओं और डंडों से उनपर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां फिरोज और आसिफ को मृत घोषित कर दिया गया।

जबकि सलमान का इलाज किया जा रहा है। डीसीपी ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि फिरोज ने कुछ दिन पहले कथित तौर पर एक आरोपी को थप्पड़ मारा था और दोनों समूहों के बीच मामूली झड़प हुई थी। उन्होंने कहा कि बदला लेने के लिए आरोपियों ने पीड़ितों पर हमला किया।

पुलिस ने कई टीम बनाकर सीसीटीवी फुटेज की जांच करते हुए आरोपियों की पहचान कर ली है। डीसीपी चौहान ने कहा, ‘उनमें से 19 साल के दो आरोपियों फरीद उर्फ अमन और अभिषेक उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ की गई है।’

चौहान ने बताया कि आरोपी और पीड़ित एक ही इलाके के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वे स्कूल की पढ़ाई छोड़ चुके हैं और अक्सर छोटे-छोटे झगड़ों में लगे रहते हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

यह भी पढ़ें :  भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 139वां जन्मदिवस 10 सितंबर को धूमधाम से मनेगा, उत्तराखंड के सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.