ब्रेकिंग न्यूज़
गोला नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी; पहचान के लिए पुलिस ने जारी किया हुलियाज्योलीकोट में दूषित पानी से पीलिया संकट पर प्रशासन सख्त: एडीएम सौरभ असवाल ने प्रदूषित जलस्रोत बंद करने के दिए निर्देश, ब्लॉक प्रमुख बोले—“तीन जानें गईं, अब चुप नहीं बैठेंगे”हल्द्वानी : सड़क पर हुड़दंग, गुंडागर्दी, मनमानी और अराजकता करने वालों पर SSP  मंजूनाथ टी सी का शिकंजाडीएसबी कॉलेज के पूर्व अध्यापक व शोधार्थी प्रो. अरुण कुमार मित्तल का निधन, 73 वर्ष की आयु में लखनऊ में ली अंतिम सांसUGB Champions League T20 में दिख रहा खेल भावना और टीमवर्क का उत्साह, स्वस्थ जीवनशैली का भी दिया जा रहा संदेश

5 कत्ल के बाद सनकी युवक ने की खुदकुशी, पहले पत्नी की हथौड़े से ली जान, मां को मारी गोली और बच्चों…

नशे की आदत बनी खौफनाक अपराध की वजह, सीतापुर में पूरा खानदान साफ़

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर से शनिवार को एक दिलदहलाने वाली खबर सामने आई है। एक सिरफिरे ने अपने परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

एक सनकी युवक ने अपनी मां, पत्नी और बच्चों की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने पहले अपनी मां को गोली मारी और फिर हथौड़ा मारकर पत्नी की जान ले ली। घटना मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव की बताई जा रही है।

मां और पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने अपने तीन बच्चों को छत से नीचे फेंक दिया, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदि था और मानसिक रूप से परेशान रहता था।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रामपुर मथुरा थाना इलाके में आज सुबह तड़के एक नशेड़ी युवक ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या मारकर स्वयं भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक द्वारा उठाये गये दुस्साहसिक कदम में युवक की पत्नी और तीन बच्चों सहित मां शामिल है।

इस वारदात में परिवार में छह लोगों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए कार्रवाई में जुट गया है।

नशे का आदी था युवक

सीओ महमूदाबाद दिनेश शुक्ला ने कहा कि युवा शराब पीता था। रात में परिवार में उसे नशामुक्त केंद्र ले जाना चाहने पर बहस हुई। इसके बाद यह हुआ। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल लगाया गया है।

काफी संपन्न परिवार था

अनुराग सिंह का परिवार बहुत संपन्न है, जिसने रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में अपने घर के पांच सदस्यों की हत्या कर खुद को गोली मार दी थी। परिवारों ने लखनऊ में निवास किया था। अनुराग गांव में था। बच्चों को लेकर पत्नी शुक्रवार को गांव आई थी।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के पहलापुर गांव निवासी अनुराग ठाकुर ने अपनी पत्नी प्रियंका (40) वर्ष, बेटी अश्विनी (12) वर्ष मां सावित्री (65) वर्ष सहित अन्य दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात के बाद अनुराग ने स्वयं को भी गोली मारकर मौत के गले लगा लिया।

यह भी पढ़ें :  बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी सुनवाई, अगली तारीख का इंतजार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.