ब्रेकिंग न्यूज़
गोला नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी; पहचान के लिए पुलिस ने जारी किया हुलियाज्योलीकोट में दूषित पानी से पीलिया संकट पर प्रशासन सख्त: एडीएम सौरभ असवाल ने प्रदूषित जलस्रोत बंद करने के दिए निर्देश, ब्लॉक प्रमुख बोले—“तीन जानें गईं, अब चुप नहीं बैठेंगे”हल्द्वानी : सड़क पर हुड़दंग, गुंडागर्दी, मनमानी और अराजकता करने वालों पर SSP  मंजूनाथ टी सी का शिकंजाडीएसबी कॉलेज के पूर्व अध्यापक व शोधार्थी प्रो. अरुण कुमार मित्तल का निधन, 73 वर्ष की आयु में लखनऊ में ली अंतिम सांसUGB Champions League T20 में दिख रहा खेल भावना और टीमवर्क का उत्साह, स्वस्थ जीवनशैली का भी दिया जा रहा संदेश

चौकी में महफिल सजाना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, कप्तान का सख़्त एक्शन,चौकी इंचार्ज समेत 4 सस्पेंड।

 ऊधमसिंहनगर।  जसपुर कोतवाली क्षेत्र के पतरामपुर चौकी की बैरक में पुलिस कर्मी बाहरी लोगो को बुलाकर शराब पार्टी कर रहे थे।

जब कुछ संभ्रांत नागरिक चौकी पहुंचे तो न केवल वहा तैनात पुलिस कर्मी उनसे उलझ गए बल्कि उनके साथ धक्का मुक्की भी की।

घटना की शिकाययत मिलने पर एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने कडा एक्शन लेते हुए चौकी प्रभारी संदीप शर्मा सहित चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इस कार्यवाही से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।

एसएसपी ने बताया कि सचिन ने चार बाहरी लोगों के साथ बाजपुर कोतवाली में सम्मन तामिल की ड्यूटी में तैनात सुभाष को शराब पार्टी में बुलाया था। जबकि चौकी इंचार्ज तीन दिन से रुद्रपुर में चल रही ट्रेनिंग में था और ट्रेनिंग के बाद वापस चौकी जाने के बजाय रुद्रपुर में रुक रहा था।

इसके लिए उसने सीओ, एएसपी और एसएसपी से अनुमति नहीं ली थी। एसएसपी के अनुसार एक गांव में दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष के व्यक्ति को कांस्टेबल अनिल और सचिन चौकी ले कर आए थे।

जब संभ्रांत लोग चौकी आए तो उनके साथ सचिन ने बदसलूकी की थी। सुभाष ने उसका साथ दिया। अनिल ने मौके पर बीच बचाव नहीं किया।

एसएसपी का कहना है कि अगर पब्लिक के लोग पुलिस कर्मियों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देते हैं तो एफआईआर दर्ज करेंगे। साथ ही इस मामले की उच्च स्तरीय जांच भी कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 10 सितंबर, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.