ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब से आई पर्यटक का खोया मोबाइल, रामनगर पुलिस की तत्परता से पर्यटक युवती को मिला खोया मोबाइल

पर्यटक ने नैनीताल पुलिस का जताया आभार

रामनगर (नैनीताल)। पंजाब के कपूरथला से नैनीताल जनपद के रामनगर क्षेत्र में अपनी सहेलियों के साथ घूमने पहुंची पर्यटक युवती का मोबाइल फोन अचानक कहीं खो गया। मोबाइल खोने के बाद युवती ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद रामनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल की तलाश शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार कपूरथला निवासी अंजली अपनी सहेलियों के साथ रामनगर क्षेत्र में पर्यटन के लिए आई थी। इसी दौरान उसका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी मोबाइल का पता नहीं चलने पर अंजली ने 112 पर सूचना देने के साथ ही थाना पुलिस से भी संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।

पर्यटक की सूचना को गंभीरता से लेते हुए नैनीताल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने मोबाइल की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए और विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाते हुए आखिरकार खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया।

मोबाइल फोन बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित रूप से पर्यटक युवती अंजली के सुपुर्द कर दिया। अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर अंजली के चेहरे पर खुशी लौट आई। उसने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए नैनीताल उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर यह संदेश गया है कि पर्यटकों की सहायता और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए नैनीताल पुलिस तत्परता से कार्य कर रही है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पर्यटक को न केवल उसका महत्वपूर्ण मोबाइल वापस मिला, बल्कि उसे उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली और सहयोगात्मक रवैये का सकारात्मक अनुभव भी हुआ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 1 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.