ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर स्कॉलर्स एकेडमिक होम के प्रांगण में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में गांधीजी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ की गूंज के साथ सत्य, अहिंसा, सादगी, स्वाभिमान और कर्तव्यनिष्ठा के संदेश को याद किया गया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को स्मरण करते हुए ‘जय जवान, जय किसान’ का उद्घोष भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षक वर्ग की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। प्रधानाचार्या एवं उप प्रधानाचार्या ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने दोनों राष्ट्रनायकों के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया।
विद्यालय के प्रबंधक ने अपने संबोधन में गांधीजी के विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताते हुए कहा कि सत्य, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के आधार पर ही समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने तथा अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन और राष्ट्रसेवा से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि शास्त्रीजी का जीवन सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति समर्पण का उदाहरण है। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को आत्मसात कर जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नाटक, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने विद्यालय परिसर में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना दिया। कार्यक्रम में गांधीजी के सत्य-अहिंसा के विचारों तथा शास्त्रीजी के ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावी ढंग से सामने रखा गया।
समारोह के उत्तरार्ध में विद्यालय परिवार की ओर से वृहद स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान भी चलाया गया। शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार की ओर से उपस्थित सदस्यों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के बीच मिष्ठान एवं जलपान का वितरण किया गया। सभी ने एक-दूसरे को गांधी जयंती और शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रनायकों के जीवन और विचारों से जोड़ने के साथ-साथ उनमें देशप्रेम, अनुशासन, स्वच्छता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।ं

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 1 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.