हल्द्वानी में रामलीला के दौरान भाई ने भाई की गोली मार कर की हत्या,इलाके में फैली सनसनी 

रिपोर्टर : अजय वर्मा

हल्द्वानी। रामलीला के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या करने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना के बाद से पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक कमलवागांजा में रामलीला में चचेरे भाई ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है मौके पर ही युवक की मौत हो गई है।हल्द्वानी : रामलीला के दौरान भाई ने भाई की गोली मार कर की हत्या, आरोपी फरार

हालांकि स्थानीय लोग और परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है की उम्र तक उमेश नैनवाल है जिसे उसके रिश्तेदार यानी चचेरे भाई दिनेश नैनवाल ने गोली मारी है।हल्द्वानी : रामलीला के दौरान भाई ने भाई की गोली मार कर की हत्या, आरोपी फरार

प्रथम दृष्टिया बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद को लेकर दोनों भाइयों में रंजिश थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी सिटी प्रकाश आर्य ने बताया कि घटना की बारीकी से छानबीन की जा रही है और आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  किराए के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में चार गिरफ्तार; व्हाट्सएप पर भेजी जाती थीं महिलाओं की तस्वीरें

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.