दो स्कूटी सवार खाई में गिरे, जिस पर दो छात्र सवार थे, जिनमे से एक की मौत हो गई वहीं दूसरे की हालत गंभीर

देहरादून। मसूरी स्थित भदराज मंदिर रोड में एक स्कूटी खाई में गिर गई है. जिस पर दो छात्र सवार थे, जिनमे से एक की मौत हो गई वहीं दूसरे की हालत गंभीर है।

इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी. सूचना पर थाना मसूरी और फायर सर्विस से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा. राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।

आपको बता दें कि मौके पर पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाते हुए दोनों घायल युवकों शहवाज (उम्र करीब 19 वर्ष) पुत्र नसीबुद्दीन व शिफॉन (उम्र करीब 19 वर्ष) पुत्र सत्तार निवासीगण ग्राम भुड्डी नयागांव, थाना प्रेम नगर जनपद देहरादून, जो उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में बी.बी.ए व लॉ. की पढ़ाई कर रहे है।

दोनों को बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल भिजवाया गया. जिनमे से एक घायल शिफॉन की अस्पताल ले जाते हुए रास्ते के मौत हो गयी।

बता दें कि घटना के संबंध में जानकारी करने पर पता चला कि दोनों छात्र स्कूटी से देहरादून से मसूरी घूमने के लिए आये थे और भदराज मंदिर रोड की ओर जाते समय उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी हत्याकांड विवाद के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.