ईयरबड में विस्फोट से जुड़ी एक हालिया घटना ने चौंका दिया है. इससे Samsung के प्रोडक्ट्स की सेफ्टी को लेकर चिंताएं पैदा कर दी है। दरअसल, तुर्की में एक ईयरबड यूजर के कान में फट गया, जिससे सुनने की क्षमता हमेशा के लिए खत्म हो गई।

 दरअसल, तुर्की में एक ईयरबड यूजर के कान में फट गया, जिससे उसकी सुनने की क्षमता हमेशा के लिए खत्म हो गई. यूजर ने बताया कि विस्फोट तब हुआ जब ईयरबड को शुरुआती 36% बैटरी लाइफ़ से ज़्यादा चार्ज नहीं किया गया था. वहीं, जब सैमसंग के कस्टमर केयर एग्जिक्युटिव को कॉल किया गया, तो उसने ईयरबड फटने की बात को ही नकार दिया है।

यूजर ने बताया कि विस्फोट तब हुआ जब ईयरबड को शुरुआती 36% बैटरी लाइफ़ से ज़्यादा चार्ज नहीं किया गया था. खबर है कि Samsung ने इस घटना के लिए माफी भी मांगी है. साथ ही नए Galaxy Buds FE बड्स देने की बात कही है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में इन दावों को झूठा बताया जा रहा है।

यूजर के कान में फटा ईयरबड

यूजर के मुताबिक सैमसंग Galaxy Buds FE ईयरबड कान में ही फटा है. डॉक्टर के पास जाने के बाद पता चला कि कान इतना डैमेज हुआ है कि अब कभी भी सुनाई नहीं देगा. सोशल मीडिया पोस्ट में यूजर ने बताया कि जब सैमसंग के कस्टमर केयर एग्जिक्युटिव को कॉल किया गया, तो उसने ईयरबड फटने की बात को ही नकार दिया है.

दरअसल, तुर्की अड़ाना का केमालपाशा में सैमसंग का सर्विस सेंटर है. जब यूजर अपनी शिकायत दर्ज कराने वहां गया तो कंपनी ने माफी मांगी. लेकिन 2 दिन बाद कॉल पर कहा कि ईयरबड में विस्फोट नहीं हुआ है बल्कि यह पिघल गया।

सर्विस सेंटर का खराब व्यवहार!

यूजर ने पोस्ट में लिखा कि सैमसंग ने गुडविल दिखाते हुए नए Galaxy Buds FE ईयरबड ऑफर किए. साथ ही सर्विस सेंटर ने कहा कि इस लें या फिर जाइए. अगर आप चाहें तो लीगल एक्शन ले सकते हैं. यूजर ने कहा कि महीनों से इस इश्यू का झेल रहे हैं. हमारे पास इनवॉइस, एक्सप्लोजन की तारीख, पहले और बाद के फोटोज समेत ईयरबड से खराब हुए कान की मेडिकल रिपोर्ट तक है।

10000 रुपए का है ईयरबड

सैमसंग के प्रोडक्ट्स को लेकर आ रही इस खबर को हम वेरिफाई नहीं कर रहे, लेकिन इस तरह के संभावित मामले को नकारा भी नहीं जा सकता है. क्योंकि इस तरह की दुर्घटना से यूजर को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

बताते चलें कि ब्लूटूथ विस्फोट से दुनियाभर में कई यूजर्स की मौत हुई है. भारत में Samsung Galaxy Buds FE की कीमत 10000 रुपए है। यह प्राइस सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी; एक की मौत, दो गंभीर घायल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.