ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

हल्द्वानी। पिछले 48 घंटे से हो रही भारी बरसात और गौला नदी के जलस्तर बढ़ने से क्रिकेट स्टेडियम की तरफ भूकटाव शुरू हो गया है।

जानकारी मिलते ही मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, सहायक खेल निदेशक राशिका सिद्दीकी और तहसीलदार सचिन कुमार ने अधिकारियों सहित मौके का निरीक्षण किया।

सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के गौला नदी किनारे पश्चिमी छोर का निरीक्षण करते हुए लगातार गोला नदी के जलस्तर से हो रहे भू कटाव का निरीक्षण किया।

इस दौरान बताया कि खेल विभाग के उच्च अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है।

साथ ही जलस्तर कम होने के बाद उपरोक्त हिस्से में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

खेल विभाग के अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें :  नीम करौली बाबा के पैतृक मकान पर कब्जे का आरोप, छह पोतियों ने DM से की शिकायत; ट्रस्ट ने दावे को बताया निराधार

You missed

error: Content is protected !!