फेक क्रिप्टो करेंसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देश में पहला मुकदमा किया दर्ज 

 ईडी की टीम ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर में दो जगह शुक्रवार को छापेमारी की 

सोनीपत। ईडी के अधिकारी हरियाणा के सोनीपत के मयूर विहार गली नंबर-24 में एक मकान में पहुंचे. यह मकान किसी व्यापारी का नहीं, बल्कि एक टैक्सी रमेश गुलिया का है, जोकि गोहाना के गांव लाठ का रहने वाला है. कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा है कि आखिरकार ईडी के अधिकारी यहां क्यों पहुंचे थे, जबकि रमेश गुलिया टैक्सी चालक है।

जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम ने टैक्सी चालक रमेश गुलिया के घर पर डेर डाली और उनसे पूछताछ की है. बताया जा रहा है कि रमेश गुलिया दिल्ली में टैक्सी चलाने का काम करता है और उसका भाई विदेश में रहता है।

रमेश का भाई दुबई में क्रिप्टो करेंसी का काम करता था. हालांकि, अभी तक ईडी की तरफ से इस संबंध में कुछ नहीं गया।

शुक्रवार को रमेश के आवास के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है तो दूसरी तरफ रमेश के गांव के रहने वाले और जानकर ईडी के जाने के इंतजार में रहे।

रमेश के जानकार जरनैल सिंह का कहना है कि सुबह उसके भाई ने उन्हें बताया था कि कई गाड़ियों में कोई अधिकारी यहां पहुंचे और उन्होंने जब उनसे बात की तो ईडी विभाग से उन्होंने अपना परिचय दिया था।

उन्होंने बताया कि रमेश गुलिया टैक्सी चालक है और वह दिल्ली में टैक्सी चलाता है. इसके अलावा, ईडी ने लेह लद्दाख में भी छापेमारी की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में ‘जैन जी संवाद’ का आयोजन, युवाओं ने रोजगार और सुरक्षित भविष्य से जुड़े सवाल उठाए
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.