हल्द्वानी। गोरापड़ाव निवासी एक परिवार शुक्रवार को अपनी समस्या लेकर कोतवाली पहुंचा। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी ना तो पति के साथ रहना चाहती है और ना ही हमारे साथ आना चाहती है। बेटी हल्द्वानी में किराए पर रहती है।

उन्होंने मकान मालकिन से बेटी की जान को खतरा बताया। लड़की के भाई ने बताया कि वो यूपी के बहेड़ी स्थित एक गांव के रहने वाले हैं।

लड़की का पिता बेटी को घर ले जाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा लेकिन लड़की नहीं मानी। मनाने पर महिला भाई को चप्पल से पीटने लगी।

पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस के समझाने पर महिला देर शाम अपने परिजनों के साथ चली गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में इंसानियत शर्मसार: कार के नीचे कपड़े में लिपटी मिली नवजात बच्ची की मौत, मां-नानी समेत तीन गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.