ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट युद्ध का असर,पेट्रोल पंपों पर लगी समाप्त की यह सूचना

हल्द्वानी। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच देश के कई हिस्सों की तरह Haldwani में भी पेट्रोल-डीजल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। शहर के कुछ पेट्रोल पंपों पर “पेट्रोल समाप्त है” के नोटिस लगाए जाने से वाहन चालकों में हलचल मच गई है और लोग एहतियातन अपने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की टंकियां फुल करवा रहे हैं।

पेट्रोल पंप कर्मचारियों का कहना है कि पीछे से सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसके चलते कई पंपों पर सामान्य पेट्रोल खत्म हो गया है, जबकि कुछ स्थानों पर केवल स्पीड पेट्रोल उपलब्ध है। इससे आम उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चड्ढा ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन कंपनियां बढ़ती मांग के अनुरूप सप्लाई नहीं दे पा रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराहट में जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल न खरीदें और जमाखोरी से बचें।

वहीं विवेक राय, एटीएम सिटी हल्द्वानी, ने स्पष्ट किया कि सभी पेट्रोलियम कंपनियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है और सप्लाई सामान्य बनाए रखने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिना वाहन किसी भी अन्य माध्यम से पेट्रोल-डीजल का भंडारण करने की अनुमति नहीं होगी।

हालांकि अभी ड्राई जैसी स्थिति नहीं बनी है, लेकिन यदि अगले दो-तीन दिनों में सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो शहर में पेट्रोल संकट गहरा सकता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, अधिकारियों को समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.