ब्रेकिंग न्यूज़

ऑपरेशन प्रहार” में बड़ी कार्रवाई: रामनगर में अवैध LPG रिफिलिंग गैंग का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

34 छोटे- बड़े सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण सहित अवैध ज्वलनशील पदार्थ के साथ 02 शातिर भाई की जोड़ी गिरफ्तार

नैनीताल। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर रामनगर कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

9 अप्रैल 2026 को एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खराड़ी क्षेत्र में एक मकान पर छापा मारा। यहां घरेलू LPG गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग और भंडारण किया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 34 छोटे-बड़े गैस सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण, तराजू-बांट और लगभग आधा ड्रम डीजल बरामद किया। मौके से दो सगे भाइयों—अमन उर्फ भल्ला (26) और शहजाद उर्फ शैजी—को गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर FIR संख्या 101/26 में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

👮 SSP का सख्त संदेश:

डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि जनसुरक्षा से खिलवाड़ और LPG की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध भंडारण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

📢 पुलिस की अपील:

यदि आपके आसपास गैस की अवैध रिफिलिंग, कालाबाजारी या भंडारण की जानकारी हो, तो तुरंत 112 या नजदीकी थाने को सूचित करें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड मेडिकल एडमिशन में फर्जी प्रमाण पत्र का मामला: अब सभी रिजर्व कैटेगरी के दस्तावेजों की होगी जांच, 7 सदस्यीय SIT कर रही पड़ताल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.