ब्रेकिंग न्यूज़
प्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन अलर्ट मोड में… जलभराव रोकने के लिए नगर निगम वह प्रशासन का त्वरित एक्शन।

तिकोनिया क्षेत्र में नाले की सफाई शुरू, प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

हल्द्वानी। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में मौसम विभाग द्वारा 1 और 2 जुलाई के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट का असर बुधवार को साफ दिखाई दिया। सुबह से लगातार हो रही तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जलभराव की शिकायतें मिलने पर नगर निगम और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। नगर आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट ने तिकोनिया चौराहे के पास निरीक्षण किया, जहां एक बड़े नाले में गाद जमा होने और पानी की निकासी बाधित होने की स्थिति सामने आई।

अधिकारियों ने मौके पर ही संबंधित विभागों और सफाई कर्मचारियों को तत्काल नाले की सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद जेसीबी और सफाई टीम की मदद से नाले की सफाई शुरू कराई गई, ताकि वर्षा का पानी तेजी से निकल सके और जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतें और मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें :  हत्या के प्रयास के मामले में नैनीताल पुलिस की मजबूत पैरवी का असर, तीन आरोपियों को 14 दिन का रिमांड, आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, तीनों आरोपी जिला कारागार नैनीताल में निरुद्ध

You missed

error: Content is protected !!